फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोयलाली में ढांक में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरोत्तन से तलाई की ओर जा रहा था ट्रैक्टर, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत गोयलाली के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मरोत्तन से तलाई की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव बलसीना, डाकघर घंडीर, तहसील झंडूता के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 4:10 बजे पुलिस थाना तलाई में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि ट्रैक्टर मरोत्तन की तरफ से तलाई की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गोयलाली के पास पहुंचा तो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसके बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरने की बात सामने आई है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें