फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बलकर में टक्कर, पांच सैलानी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्टीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड़ के समीप शुक्रवार देर रात एक कार और बलकर में टक्कर हो गई। हादसे में हरियाणा के पांच सैलानी घायल हुए हैं। इन्हें पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य के पांच टूरिस्ट कार नंबर एचआर 26 एपी-6489 में कुल्लू-मनाली घूमने के बाद शुक्रवार को वापस अपने घर हरियाणा लौट रहे थे। देर रात स्वारघाट से करीब पांच किलोमीटर दूर कैंचीमोड़ नाम स्थान पर कीरतपुर से स्वारघाट की तरफ आ रहे बलकर एचपी69-0867 से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी सैलानियों को चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस में सीएचसी घवांडल ले जाया गया है। जहां पर उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है। घायलों की पहचान दिनेश (21), गुलशन (23), मोहित (23), अनिल (38) और नवीन (26) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों वाहन चालकों में समझौता होने के चलते पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें