फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में पर्यटकों को भा रही शिकारा, जेटी, मोटर बोट राइड

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह में 300 से अधिक पर्यटक पहुंचे मंडी-भराड़ी
विज्ञापन

- झील का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को कर रहा आकर्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में आधिकारिक रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने के बाद एक सप्ताह में करीब 300 से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गोबिंद सागर झील का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। झील में पर्यटक शिकारा, जेटी, मोटर बोट राइड का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

गतिविधियां शुरू करने के लिए 5 अक्तूबर को ही एडवेंचर कंपनी को पर्यटन विभाग की ओर से लाइसेंस जारी हुआ है। लाइसेंस जारी होने के बाद कंपनी ने झील में पर्यटकों के लिए गतिविधियां शुरू कर दी हैं। झील की सैर पर्यटकों को खूब भा रही है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सफर करने वाले पर्यटक मंडी भराड़ी के पास इन गतिविधियों का लुत्फ लेने के लिए रुक रहे हैं। फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है। पर्यटकों को झील में मोटर बोट, हाई स्पीड बोट और शिकारा तैरते नजर आ रहे हैं। इससे वह आकर्षित हो रहे हैं। झील में पैरा सेलिंग, जेट स्काई राइड, बंपर राइड, स्पीड बोट राइड, बनाना राइड सहित पर्यटक यहां पर हर प्रकार की गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। कंपनी की ओर से इसके लिए किराया तय किया गया है। इसमें जेटी की एक राइड का एक हजार रुपये, शिकारा की एक सीट 250 रुपये, मोटर बोट एक सीट 300 रुपये, डबल बनाना राइड 300 रुपये, क्लोज सोफा एक सीट 300 रुपये और बिग सोफा एक सीट 500 रुपये दाम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने क्रूज को भी लगभग तैयार कर दिया है। कुछ दिन बाद यह क्रूज भी पर्यटकों की सुविधा के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के एमडी अजय हांडा ने बताया कि गतिविधियां शुरू होने के बाद एक सप्ताह में करीब 300 से अधिक पर्यटक यहां पर पहुंचे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें