फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय में टॉपर्स का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- टॉपर्स ने साझा किए अपने अनुभव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2023-24 में स्नातक अंतिम वर्ष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में रहने वाले टॉपर्स वैष्णवी शर्मा और रक्षित का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के दो विद्यार्थियों रक्षित बीए तृतीय वर्ष ने विश्वविद्यालय की परीक्षा में द्वितीय स्थान और वैष्णवी शर्मा ने बीएससी मेडिकल परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज की ओर से इन दोनों विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने कहा कि इन दोनों विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में दूसरे तथा पांचवें स्थान पर रह कर और विद्यार्थियों में भी प्रेरणा और उत्साह का संचार किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर दोनों मेधावी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा कर महाविद्यालय प्राचार्य तथा प्राध्यापकों को इस सफलता का श्रेय दिया। इस अवसर पर प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. बचन सिंह, डॉ. सुरेश शर्मा और प्रो. सीता राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें