फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में अंजली और पोस्टर मेकिंग में मयंक ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
ननखड़ी के देलठ स्कूल में किशोरियों की हुई स्वास्थ्य जांच। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ में वीरवार को किशोर स्वास्थ्य एवं भलाई दिवस मनाया। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने विद्यार्थियों के दांत, आंखें, वजन और लंबाई सहित अन्य अंगों की जांच की। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, लक्षिता द्वितीय और पलक तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग में मयंक ने पहला स्थान, डिंपी ने दूसरा स्थान और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह सिंह नेगी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने बच्चों को गैर संचारी रोग, माहवारी स्वच्छता और तंबाकू उत्पाद से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को माहवारी में स्वच्छता और स्वच्छ आहार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. त्रिलोक, डॉ. रितिक, एएनएम डिपिरा, फार्मासिस्ट विवेक, आशा, सीमा और मीना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें