मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती ह
मॉडर्न पब्लिक स्कूल स्वारघाट में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत उप निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि उनकी धर्मपत्नी एवं राज्य सहकारी बैंक शाखा स्वारघाट की प्रबंधक चंपा देवी विशिष्ट अतिथि के रूप से मौजूद रहीं।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नाटी, भंगड़ा, एकल गान, समूह गान सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य राम आसरा ठाकुर, स्टाफ और बच्चों मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। उन्होंने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह बच्चों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण होता है, जहां साल भर की मेहनत को पुरस्कार के रूप में मान्यता मिलती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जुखाड़ी के प्रधान राकेश ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।