फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आज शादी कहां सौदा हो रहा है, मिले अगर अच्छा व्यापारी तो व्यापार हो रहा है

Sun, 15 Dec 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लेखक संघ की मासिक बैठक एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

-गोष्ठी में साहित्यकारों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लेखक संघ बिलासपुर ने गीता जयंती के उपलक्ष्य में झंडूता के एक निजी होटल में मासिक बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप शर्मा ने की।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि लोक कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्र सिंह चंदेल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संघ के वरिष्ठ सदस्य बीरबल धीमान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

डॉ. लेखराम शर्मा ने कहा कि गीता हमारे चरित्र निर्माण का एक बेहतरीन शास्त्र है। रोजाना गीता पढ़ने से हमारे शरीर और दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा विकसित होती है। गीता में शामिल अध्याय मनुष्य को सही फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। गीता में विश्व संरचना और मानव जगत के कल्याण का सार है। मुख्यातिथि ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा.. गाकर माहौल को देशभक्ति पूर्ण बना दिया। द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता जसवंत सिंह चंदेल ने की। काव्य गोष्ठी की शुरुआत सुनील शर्मा की पहाड़ी कविता गुजर गया यह साल मित्रां री गल्लां मुकी गइयां से हुई। इसके बाद केशव शर्मा ने कुर्सी पर बैठे जो खुद को समझते शहंशाह, रूप शर्मा ने अनोखी प्रतिभा रा मालिक प्रार्थी, जसवंत सिंह चंदेल ने आज शादी कहां हो रही, सौदा हो रहा है, मिले अगर अच्छा व्यापारी तो व्यापार हो रहा है प्रस्तुत की। रवींद्र कुमार शर्मा ने स्कूल में एक चपरासी था नाम था उसका स्वामी, मैडमों को नाम लेने में उसके होती थी परेशानी, भाई कहकर ही आवाज लगाती थीं सभी, नाम उसका जानकर सबको होती थी बड़ी हैरानी, कर्ण चंदेल ने इंतजार का एक-एक पल बीतता रहा, बृजलाल लखनपाल ने खरा था से पुराणा जमाना, रविंद्र चंदेल कमल ने नेता अभिनेता में अब कोई फर्क नहीं, डॉ. अनेक राम संख्यान ने वफादार बदनाम क्यों होता है कि जिसका मन करे कह दे कुत्ता है, एनआर हितैषी ने एक रोज में पत्नी को बतलाने लगे बातों बातों में ही उसके प्यार को आजमाने लगा, डॉ. लेखराम शर्मा ने घर दूजे रा फुकी ने अप्पू तमाशा देखदे जांदे प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इंद्र सिंह चंदेल ने अपने अंदर की इंसानियत जगाओ, आओ कुछ कर दिखाओ, बीरबल धीमान ने आज हवा ही बीमार हो गई है, ओंकार धीमान ने दर्द को छुपाना और भूलना सीख लो, आओ पास बैठो और मुस्कुराना सीख लो, तृप्ता वर्धन ने पार सड़का मोटरां चलूरी हो, वेद प्रकाश ने जमाना तेरा कैसे बदल गई चाल, वीणा देवी ने बहुत सुंदर गाना प्रस्तुत किया। संतोष देवी ने बिलासपुर की गाथा रुक्मिणी पर मधुर आवाज में गाना गाया। चंपा चंदेल ने बेड़ीया रे ठेकेदारा, रीना देवी और अन्य ने अम्मा पुछदी धिये भला मेरीये दुबली तू कियां करी हुई हो प्रस्तुत की। रूप शर्मा ने नौजवानों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को बचाए रखना बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इस अवसर पर सभी ने बिलासपुरी धाम का आनंद लिया। इस अवसर पर नरैणु राम हितैषी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें