फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में स्नातकोत्तर विषय में दाखिला लेने का अंतिम दिन आज

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के लिए अभी तक 393 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला लेने का अंतिम दिन मंगलवार को है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभी तक करीब 393 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं।
विज्ञापन

इसमें एमए अर्थशास्त्र में पांच, अंग्रेजी में आठ, एमकॉम में 40, एमएससी गणित में 120, भौतिक विज्ञान में 70 और रासायनिक विज्ञान में 150 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि सभी स्नातकोत्तर विषयों के लिए एडमिशन पोर्टल खुला हुआ है। इच्छुक विद्यार्थी मंगलवार तक कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कोर्स में सीटों की संख्या 30 है। काउंसलिंग की प्रक्रिया कॉलेज परिसर में ही 17 जुलाई को होगी। इसमें चयनित हुए अभ्यर्थियों को 19 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी अपने एडमिशन फॉर्म की हार्ड कापी, अपने सभी दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें