फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में 60 दिन चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक चलेगा अभियान,जिले में 30 जागरूकता गतिविधियों का रखा गया लक्ष्य
विज्ञापन

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों, गांवों की संख्या में 50 फीसदी वृद्धि पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बच्चों और युवाओं को तंबाकू सेवन से बचाने के लिए जिले में 60 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तंबाकू मुक्त युवा अभियान (टीएफवाईसी 4.0) के तहत 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाए जाने वाले इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों और गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पुलिस और पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कम से कम 30 सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत पिछले चरण टीएफवाईसी 3.0 की तुलना में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों और गांवों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, कोटपा अधिनियम 2003, हिमाचल प्रदेश अधिनियम 2016 और पीईसीए 2019 के तहत तंबाकू नियंत्रण संबंधी निरीक्षण और कार्रवाई में 20 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी।
अभियान के दौरान जिले के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी तंबाकू निषेध और इसके दुष्प्रभावों से जुड़े जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के कम से कम 30 प्रतिशत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान के प्रभावी संचालन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए पांच नवंबर से पहले उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक होगी। इसमें संबंधित विभागों और हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान युवाओं, विद्यार्थियों और आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें