फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत चांदपुर के पास ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवकों को चोटें आई हैं। घायलों का जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन शर्मा (20) पुत्र सरण दास गांव उदयपुर ने बताया कि वह और उसके दो दोस्त स्कूटी पर जा रहे थे। जब चांदपुर के पास पहुंचे तो खेत की तरफ से अचानक ट्रैक्टर सड़क में आ गया। इसके कारण स्कूटी की ट्रैक्टर से टकरा गई। एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें