घुमारवीं(बिलासपुर)। शिक्षा का हब और व्यापारिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बिलासपुर जिले का घुमारवीं शहर को अब जल्द ही पार्किंग की समस्या से मुक्ति मिलेगी। घुमारवीं नगर परिषद ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए तीन मंजिला मल्टीनेशनल भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये पर स्वीकृत दे दी है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं, सभी पार्षदों ने इस पर खुशी जताई है।
इसके अलावा पार्किंग स्थल को भी चिह्नित कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्किंग नगर परिषद कार्यालय से थोड़ी दूर और एसडीएम कार्यालय समीप रैन बसेरा के पास बनाई जाएगी। नगर परिषद यह पार्किंग लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनवा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर में लोगों को गाड़ियां पार्क में परेशानी आती है। जिससे नगर परिषद ने कुछ हद तक इस पार्किंग बनने से हालात में सुधार होने की उम्मीद है। इस पार्किंग में लगभग सौ गाडिय़ों को एक साथ पार्क किया जा सकता है। बताते चलें कि शहर में वर्तमान समय में तीन निजी पार्किंग स्थल संचालित है। लेकिन इससे लोगों को पार्किंग की सुविधा पूर्णतया उपलब्ध नहीं हो रही है।
रैन बसेरा के पास बनने वाली पार्किंग से एसडीएम कार्यालय में आने जाने वाले लोगों को व अन्य लोगों को इस पार्किंग सुविधा का लाभ मिल सकता है। नगर परिषद क्षेत्र में अभी नगर परिषद द्वारा कोई भी पार्किंग संचालित नहीं है। अगर यह पार्किंग बनेगी तो वह नगर परिषद की अपनी पहली तीन मंजिला पार्किंग होगी।
नगर परिषद की अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि शहर मे बढ़ती हुई आबादी व दिन प्रतिदिन बढ़ते वाहनों की तादाद को देखते हुए नगर परिषद ने रैन बसेरा के पास 1 करोड़ की लागत से तीन मंजिला पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिससे शहर में आने जाने लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
नगर परिषद द्वारा जो तीन मंजिल पार्किंग बनाई जा रही हैं उसके लिए विभाग के स्तर से टेंडर की प्रक्रिया कर दी गई है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।- मनोहर लाल शर्मा, एसडीओ, लोनिवि