फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर से बिलासपुर पहुंची दुल्हन, फौजी दूल्हा कोविड केयर सेंटर शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। घर में शादी की तैयारियाें का मजा उस वक्त किरकिरा हो गया, जब फौजी दूल्हा ही कोरोना पॉजिटिव निकला। हालांकि, उससे शादी के सपने संजोए दुल्हन और उसके घरवाले भी शुक्रवार की रात ही किन्नौर से समोह पंचायत के विजयपुर गांव में पहुंच चुके थे। दूल्हे के घर पर भी सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंडप भी सजा दिया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर शनिवार को जब फौजी को कोविड केयर सेंटर चांदपुर शिफ्ट किया गया तो दूल्हन के घरवालों ने किन्नौर लौटने का फैसला किया। ऐसे में दूल्हे के परिवार वालों को सभी तैयारियां रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, झंडूता उपमंडल की पंचायत समोह के विजयपुर गांव निवासी एक युवक लेह-लद्दाख में भारतीय सेना में जवान के पद पर कार्यरत है। आठ अगस्त को किन्नौर निवासी वधू से शादी तय हुई थी। इसलिए वह 26 जुलाई को घर आया था। ऐसे में प्रशासन की ओर से फौजी को गृह संगरोध रखा गया था। वीरवार को युवक की कोरोना सैंपल ली गई। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार की रात को पॉजिटिव पाई गई। इससे इतर फौजी दूल्हे से शादी के सपने संजोए दुल्हन और उसके घर वाले किन्नौर से बिलासपुर पहुंच चुके थे और वर के घर पर भी सारी रस्में पूरी कर शादी के अंतिम दिन बरात की तैयारियां चल रही थी, लेकिन कोरोना ने रंग में भंग डालकर फौजी दूल्हे और दुल्हन के सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया।
ग्राम पंचायत प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि फौजी की तैनाती लेह-लद्दाख में है। शादी के लग्न का मुहूर्त शनिवार की दोपहर में था। इस शादी की जानकारी भी कुछ ही लोगों को थी।यह शादी कुछ एक रिश्तेदारों की मौजूदगी में होने वाली थी। लेकिन श्ुाक्रवार को फौजी दूल्हे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसे कोविड केयर केंद्र चांदपुर में भर्ती कर दिया गया। वहीं किन्नौर से बिलासपुर पहुंचे लड़की पक्ष के लोग भी शनिवार को वापिस घर लौट गए हैं। जबकि, शादी के बाद युवक को जालंधर में नौ अगस्त को ज्वाइन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें