फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मरम्मत कार्य के चलते तीन सड़कें यातायात के लिए बंद

Wed, 25 Mar 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरोहा-मंझवाड-जबलयाणा सड़क 27 मार्च तक बंद
विज्ञापन

तरघेल-लदरौर 30 मार्च और बाडा दा घाट-कुठेडा-मलहोट सड़क 16 अप्रैल तक बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मरम्मत कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग मंडल सदर और घुमारवीं मंडल की तीन सड़कें बंद रहेंगी। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सदर मंडल के तहत सिकरोहा-मंझवाड-जबलयाणा सड़क सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए 27 मार्च तक बंद रहेगी। घुमारवीं के तहत तरघेल से लदरौर सड़क 30 मार्च तक बंद रहेगी। तरघेल की ओर से आने वाले वाहनों को एनएच-103 और लदरौर की तरफ से आने वाले वाहनों को डंगार-बरोटा-लदरौर सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। इसी प्रकार बाडा दा घाट-कुठेड़ा-मलहोट सड़क मार्ग 16 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद किया गया है। जारी आदेशों में बताया है कि इन सड़क मार्गों की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें