फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 2.94 किलोग्राम चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 2.940 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घागस की ओर से तीन लोग युवक कार में सवार होकर मादक पदार्थ की खेप बिलासपुर की ओर से ला रहे हैं।
सूचना के आधार पुलिस के दल ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाल चौक के पास नाकाबंदी की। इसी बीच एक कार को रुकवाया गया। इसमें तीन युवक सवार थे। कार की तलाशी ली गई तो 2.940 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अभिषेक और विनय निवासी हुड्डा सेक्टर तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा, विनीत निवासी गांव ढाणाकला तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें