फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में कार्यरत सिक्योरिटी सुपरवाइजर किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में कार्यरत सिक्योरिटी सुपरवाइजर को महिला सुरक्षा कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और अनुशासनहीनता पर बर्खास्त कर दिया गया है। एम्स में सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सिक्योरिटी एंड इनटेलिजेंस सर्विसिस लिमिटेड (इंडिया) ने इसके आदेश जारी किए हैं।
जानकारी अनुसार कंपनी के फील्ड ऑफिसर को एम्स में कार्यरत एक महिला सुरक्षा कर्मी ने फोन रिकार्डिंग सौंपी। महिला सुरक्षाकर्मी ने आरोप लगाया कि यह रिकार्डिंग सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष चंद की है। वह इसमें आपत्तिजनक बातें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर कंपनी की ओर से छानबीन की गई और अन्य सुरक्षा कर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए। कंपनी ने सुभाष चंद को दोषी पाते हुए बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें