फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तस्करी गिरोह के तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात को चिट्टा तस्करी गिरोह के तीन और आरोपियों को डियारा सेक्टर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस ने इन आरोपियों से खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी डियारा सेक्टर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बिलासपुर पुलिस ने दो जून को लखनपुर के पास 2 युवाओं को 140 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था। दोनों दिल्ली से चिट्टा खरीदकर लाए थे। जब पुलिस ने इनसे से पूछताछ की तो पता चला कि इस मामले में 4 और आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने डियारा सेक्टर के चार घरों में दबिश दी और सबूतों के आधार पर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि 3 अन्य आरोपी गौरव सिंह, नितिन कुमार और अमित कुमार के खिलाफ पुलिस ने सबूत एकत्रित किए। शुक्रवार को इन्हें पूछताछ के लिए सीटी चौकी बुलाया गया। पूछताछ के बाद सबूतों के आधार पर 2 जून के मामले में इनके शामिल होने की पुष्टि हुई तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को डियारा सेक्टर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों का सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। अभी तक मुख्य आरोपियों की निशानदेही के आधार पर और सबूत मिलने पर कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें