फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगेड़ में तीन दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता 15 से

Wed, 06 Aug 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में विजेता को 70 हजार, उपविजेता को 35 हजार का इनाम
विज्ञापन

महिला वर्ग में विजेता को 31 हजार, उप विजेता को मिलेंगे 21 हजार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ परिसर में 15 अगस्त से तीन दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए होगी।
विज्ञापन

आयोजक विकास चंदेल और शमी भंडारी ने बताया कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और नशे से दूर रखने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 70 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। महिला वर्ग में विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के श्रेष्ठ रेडर और डिफेंडर को भी उचित राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरुष वर्ग में पंजीकरण शुल्क 4100 रुपये और महिला वर्ग में 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। विकास ने बताया कि इनाम की राशि को टीमों की संख्या के आधार पर बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही बाहर से आने वाली टीमों के लिए रहने का भी प्रबंध किया जाएगा। टीम का पंजीकरण कराने के लिए के 98051-84209 और 98057-56890 पर संपर्क कर सकते हैं। बताया कि सभी मैचों का प्रसारण यू-ट्यूब के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने आग्रह कि प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें