फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मोरसिंघी में तीन दिवसीय नलवाड़ मेला 8 मई से

विज्ञापन
नलवाड़ मेला मोरसिंघी समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
पशु प्रदर्शनियां, कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
विज्ञापन

नलवाड़ मेला मोरसिंघी समिति की बैठक में कमेटियों का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की मोरसिंघी पंचायत में नलवाड़ मेला मोरसिंघी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केआर रत्न ने की।
बैठक में निर्णय लिया कि तीन दिवसीय मोरसिंघी नलवाड़ मेला 8 से 10 मई तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक कमेटी, मेला प्रबंधन कमेटी और खेल कमेटी सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। मेले का शुभारंभ 8 मई को बैल पूजन, खूंटा रस्म और ढोल-नगाड़ों के साथ किया जाएगा। मेले के दौरान पशु प्रदर्शनियां, महिला मंडलों के कार्यक्रम, रस्साकशी और कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मेले में आने वाले व्यापारियों और झूला संचालकों के लिए पानी और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मेले का समापन 10 मई को महादंगल के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राहुल चौहान, रोशन लाल धीमान, कर्म सिंह चौहान, दीपा राम, अनिल चौहान, जगदीश चौहान, भगत राम, इंद्र राम, सुरेश कुमार, ब्रह्मदत्त और बीडी शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें