फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जटिल ऑपरेशन कर निकालीं तीन और चार किलोग्राम की रसौलियां

Thu, 12 Mar 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में हुए ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की हालत स्थिर
विज्ञापन

अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती के बाद बढ़ीं सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में दो जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर चिकित्सकों की टीम ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। इन सर्जरी के दौरान मरीजों के शरीर से करीब तीन और चार किलोग्राम वजन की दो बड़ी रसौलियों को सुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इन जटिल सर्जरी को डॉ. अनुपम शर्मा की अगुवाई में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. पुनीत, डॉ. प्रवीण और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट अंकित और पूजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं वार्ड सिस्टर अनीता, तृप्ता का भी ऑपरेशन प्रक्रिया में विशेष सहयोग रहा। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में जब से विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती हुई है तब से यहां स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई जटिल मामलों को बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था, वहीं अब ऐसी सर्जरी स्थानीय स्तर पर ही सफलतापूर्वक की जा रही हैं। इससे मरीजों को राहत मिल रही है। बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा हड्डियों से संबंधित दो जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन सफल सर्जरियों से सिविल अस्पताल घुमारवीं पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके तहत अब कई तरह के ऑपरेशन भी अस्पताल में ही शुरू किए गए हैं। इससे लोगों को अब बाहरी और निजी अस्पतालों जाने की आवश्यकता नहीं है। - डॉ. अनुपम शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें