एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में हुई सद्भावना रैली को लेकर कमल गौतम ने पुलिस अधीक्षक संदीप धवल को ज्ञापन प्रेषित किया। गौतम ने कहा कि रैली में उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर उचित कार्रवाई की जाए।
कमल गौतम ने कहा कि 18 अक्टूबर को बिलासपुर में तथाकथित सद्भावना रैली निकाली गई। इसमें सद्भावना के बजाय केवल सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया गया। रैली की आड़ में विशेष समुदाय के व्यक्ति ने उनका नाम मंच से लेकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही लोगों को झूठ बोलकर उनके विरुद्ध भड़काया गया ताकि मुझे और मेरे परिवार को जान-माल की हानि पहुंचाई जा सके। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि रैली में दी धमकी और नफरत भरने भाषण का शीघ्र संज्ञान लिया जाए। कमल गौतम ने आग्रह किया कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। यदि उन्हें या उनके परिवार को कुछ जान माल की हानि होती है तो वही व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।