फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
विषयवार कमजोर विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल को बढ़ाना है उद्देश्य
विज्ञापन


एलईपी के तहत शिक्षकों को दिया ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए समग्र शिक्षा की ओर से लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विषय वार कमजोर विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल को बढ़ाना हैं।
विज्ञापन


इसके माध्यम से विद्यार्थियों की गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी विषय में समझ और प्रदर्शन सुधारने का लक्ष्य रखा गया है। एलईपी के तहत शिक्षकों को ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें उन्हें कमजोर विद्यार्थियों को सरल और प्रभावी तरीके से पढ़ाने की जानकारी दी गई है। साथ ही शिक्षकों को वर्कबुक भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विषयवार अभ्यास कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए उनके नाम से बुक उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए अब जल्द ही स्कूलों में जीरो पीरियड कक्षाएं शुरू की जाएगी, जिसमें शिक्षक बच्चों को इन पुस्तकों को पढ़ाएंगे। एलईपी के तहत बच्चों की सीखने और लिखने-पढ़ने की क्षमता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें