फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चांदपुर में चार दिन में तीसरी आत्महत्या, विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 13 May 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डेढ़ साल के जुड़वा बच्चों की मां थी गरिमा, कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पंचायत चांदपुर के क्यारा गांव में 36 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर जी। चिंताजनक बात यह है कि चांदपुर क्षेत्र में पिछले महज चार दिनों के भीतर आत्महत्या की यह तीसरी घटना है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
मृतका की पहचान गरिमा (36) पत्नी विवेक कुमार निवासी गांव क्यारा, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गरिमा के डेढ़ साल के जुड़वा बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को गरिमा नहाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई थी। उस समय उसका पति विवेक कुमार घर के दूसरे कमरे में मौजूद था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो पति ने जाली वाले दरवाजे से अंदर झांककर देखा। गरिमा कमरे में छत के पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा है ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें