स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के अंतर्गत प्राचीन काली माता मंदिर तियुन में चोरों ने दानपात्र को तोड़कर नगदी उड़ा ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि दानपात्र में 15 -20 हजार रुपये थे। मंदिर कमेटी के प्रधान कर्म चंद ने पुलिस थाना स्वारघाट में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
चोरी की वारदात का पता मंदिर कमेटी के सदस्यों को रविवार सुबह लगा। जब रोजाना की तरह वे पूजा करने पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजे और दानपात्र के टाले टूटे हुए थे। मंदिर कमेटी के प्रधान कर्मचंद ने बताया है कि करीब एक माह से कमेटी ने दानपात्र को नहीं खोला था। कोरोना काल के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। दानपात्र में करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी हो सकती है। इससे पूर्व 10 अगस्त 2015 को भी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह राणा ने बताया कि मंदिर में चोरी हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है।