फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर गिरा सीमेंट से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप गांव डडवाल में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर की छत पर जा गिरा। घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

बाइक और सौर लाइट ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मकान मालिक और ट्रक मालिक में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
जानकारी अनुसार ट्रक एचपी 24 बी1167 सीमेंट लेकर बरमाणा से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। स्वारघाट के समीप गांव डडवाल में ट्रक अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा। राकेश शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। जब बाहर आकर देखा तो घर की छत पर ट्रक गिरा हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन बाइक और सौर लाइट क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रक का भी काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। मकान मालिक और ट्रक मालिक में आपसी समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है। राकेश शर्मा ने बताया कि उनका घर हाईवे के साथ सटा हुआ है। इससे पहले भी एक गाड़ी गिरी थी जिसके कारण पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाए जाएं। स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी हरपाल सिंह राणा ने बताया कि मकान मालिक और ट्रक मालिक में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें