फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मीटर केबल, 20 बैटरियां उड़ाई

Fri, 26 Feb 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले जकातखाना और धारभरथा गांव में चोर 300 मीटर टेलीफोन केबल सहित जकातखाना बीएसएनएल के दूरभाष केंद्र से 20 बैटरियां चोरी होने का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन


केबल चोरी होने से कई लैंडलाइन फोन भी ठप हो गए हैं। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग चोरों की दस्तक से अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्वारघाट के समीपवर्ती गांव धार भरथा के जंगल से चोर बीएसएनएल की करीब 300 मीटर टेलीफोन केबल काट कर ले गए।

इस वजह से स्वारघाट कस्बे में 30 लैंडलाइन फोन बंद हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केबल तार की कीमत हजारों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


भारत संचार निगम के बिलासपुर के सहायक अभियंता ने स्वारघाट के धार भरथा के जंगल से 300 मीटर केबल और जकातखाना के दूरभाष केंद्र से 20 बैटरी चोरी होने की आनलाइन शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुलिस थाना स्वारघाट के एसएचओ कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि आनलाइन शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें