फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरसात में जलभराव से निजात मिलेगी, तलाई हेलीपेड चौक पर बनेंगी पक्की नालियां

Wed, 20 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शाहतलाई में हेलीपेड पर निरीक्षण के लिए पहुंची एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम झंडूता ने नगर पंचायत अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

सरहयाली खड्ड की ओर होगी बरसाती पानी व मिट्टी की निकासी

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के हेलीपेड ग्राउंड चौक और वार्ड नंबर 1 और 2 को जोड़ने वाली सड़क बरसात में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रहती है। बरसाती पानी और मिट्टी सड़क व चौक पर जमा होने से जहां पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, वहीं छोटे वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो जाती है। अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
एसडीएम झंडूता आर्शिया शर्मा ने नगर पंचायत तलाई के सचिव खेम चंद वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोनी और मंदिर न्यासियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि चौक के पास खाली पड़ी लगभग 22 फुट सरकारी भूमि में पक्की नालियां बनाई जाएंगी। इन नालियों से बरसाती पानी और मिट्टी की सीधी निकासी सरहयाली खड्ड की ओर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आर्शिया शर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव और गाद की समस्या से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नगर पंचायत सचिव खेम चंद वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंदिर न्यासी अशोक कौशल, पवन कौशल, सरदीप भारद्वाज और देशराज शर्मा भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नालियों के निर्माण से बरसात के दिनों में हेलीपेड चौक पर आने-जाने की दिक्कतें खत्म होंगी और आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें