फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीसी बिलासपुर ने सद्भावना दिवस पर दिलाई सामाजिक एकता की शपथ

Wed, 20 Aug 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बचत भवन बिलासपुर में सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य पर अधिकारियों और कर्मचारियों शपथ दिलाते उपायुक्त
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में सद्भावना दिवस पर उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य जाति, संप्रदाय, धर्म, भाषा या क्षेत्र के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव किए बिना सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से हिंसामुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने और आपसी सहयोग व सकारात्मक कार्यों से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। गौरतलब है कि स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती प्रतिवर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को सामाजिक सद्भाव और एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें