फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 70 स्कूलों में नहीं होगी मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती होंगे लेकिन जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या 10 से कम हैं उनमें मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में भी ऐसे 70 स्कूल हैं जहां पर मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती नहीं की जाएगी। इन स्कूलों में भी दस से कम विद्यार्थी हैं। जिले में 13 अप्रैल से मल्टी टास्क वर्करों के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए कम से कम पांचवीं कक्षा पास होना जरूरी है। एसडीएम की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी मल्टी टास्क वर्करों का चयन करेगी। चयन कमेटी में खंड विकास अधिकारी, स्कूल प्रधानाचार्य और हेडमास्टर को सदस्य सचिव बनाया जाएगा। इसके लिए सादे कागज पर आवेदन किए जा सकतेे हैं।
आवेदन पत्रों के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों संलग्न करने होंगे तथा इन्हें खंड शिक्षा अधिकारी और जिला उपनिदेशक के पास जमा करना होगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण ने बताया कि जिले में ऐसे 70 स्कूल हैं जहां 10 से कम बच्चे हैं। नियमों के अनुसार ऐसे स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें