फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में पूरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
बिलासपुर के नबाबगंज गुरुद्वारा परिसर व बाहर सड़कों पर पसरा सन्नाटा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। नवाबगंज गुरुद्वारे में गुुरुवार पुलिस के पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। शुक्रवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। गुरुद्वारा परिसर भी पूरी तरह से खाली था। खुफियातंत्र और पुलिस पूरे दिन किसानों के बारे में जानकारियां जुटाते रहे और दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह खेती के कार्य में व्यस्त दिखाई दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को आईपीएस अधिकारी डॉ. अजयपाल शर्मा रामपुर सीमांत प्रदेश उत्तराखंड की भारी पुलिस प्रशासन के साथ नवाबगंज गुरुद्वारे में प्रमुख सेवादार बाबा अनूप सिंह से मिलने को पहुंचे। भारी संख्या में संगत गुरुद्वारे में पहुंच गई थी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ सड़कों पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया था। संगत देर रात तक गुरुद्वारे में जमी रही थी। बाबा जी ने संगत को साफ कह दिया था कि गलत तरीके से आंदोलन करने वालों के साथ वह कतई नहीं हैं। इसके बाद संगत गुरुद्वारे से चली गई थी। शुक्रवार की सुबह से ही कोतवाली पुलिस ने नवाबगंज गांव में डेरा डाल लिया था। कुछ पुलिस कर्मी सादा लिबास में भी गांव में घूमते नजर आए थे। मगर, गांव की अधिकांश गलियां सूनी नजर आईं और गुरुद्वारे के अंदर भी बाबा गुरमीत सिंह ने अपने चार पांच सेवादारों के साथ बात करते नजर आए। जबकि, प्रमुख जत्थेदार बाबा अनूप सिंह जी रोजमर्रा की तरह खेती के कार्य में मशगूल थे। बाबा गुरमीत सिंह ने बताया कि संगत गुरुवार की शाम को ही अपने घरों को चली गई थी। उन्होंने कहा कि बाबा जी का आह्वान किसी का विरोध करना नहीं है, बल्कि शांतिपूर्वक आंदोलन करने वालों की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें