बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत सलापड़ पुल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने कार सवार से 340 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार बरमाणा थाना पुलिस टीम 28 जनवरी को सलापड़ पुल के पास गश्त कर रही थी। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। कार नंबर सीएच 01 एक्स 0479 को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की से पुलिस को 340 ग्राम चरस बरामद हुई।
डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान अजीत नेगी पुत्र छेरिंग नेगी, गांव छदोल, डाकघर नयोली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।