घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
-घुमारवीं महाविद्यालय में ऑनलाइन व्याख्यान का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रेनिक संस्था के सह-संस्थापक फारिक नौशाद ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, नवीन उद्यम और अपनी व्यक्तिगत उद्यम यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका उद्यम भोजन वितरण और कृषि से जुड़ा हुआ था, जिसे देश के शीर्ष तीन उद्यमों में चयनित किया गया। उन्हें इस विचार की प्रेरणा मुंबई के डब्बावालों और पिज्जा वितरण प्रणाली से मिली। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यम की शुरुआत में सफलता और असफलता दोनों की संभावना होती है, लेकिन अपने विचारों को खोजने और उन्हें आजमाने का साहस अवश्य करना चाहिए। उन्होंने भोजन वितरण मंच, लेख मंच और डिजिटल प्रचार जैसे उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को नवाचार और नवीन उद्यमों की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर नवाचार परिषद के अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार, संयोजक डॉ. अंजना कुमारी आदि उपस्थित रहे।