फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी थाने से थोड़ी दूरी पर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये के सामान पर हाथ किया साफ
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने स्टोर से करीब दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कामराज ने बताया कि वह पिछले करीब 35 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर का काम करता है। रिपेयर के साथ साथ दुकान में इलेक्ट्रॉनिक का नया सामान भी बिक्री के लिए रखा है। कामराज ने बताया कि उसने एक स्टोर अपनी दुकान से थोड़ी दूरी पर थाने के नजदीक किराये पर ले रखा है। जहां वह नया व पुराना इलेक्ट्रॉनिक का सामान रखा है। बुधवार सुबह जब सामान लेने के लिए स्टोर पर गया तो खिड़की खुली हुई थी। भीतर रखा सामान चोरी हो चुका था। करीब 20 पंखे, हीटर, प्रेस, कॉपर, 10 के करीब मोटर, 25 टुल्लू पंप व कुछ नए पंखे चोरी हुए हैं। करीब दो से ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। मौके पर पुलिस टीम ने जांच की है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें