फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा की प्रतिमा मनहंस बनीं बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें बरमाणा की प्रतिमा मनहंस का चयन ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी पद के लिए हुआ है। प्रतिमा मनहंस के पिता शिवपाल मनहंस हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से कानूनी सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मंजु मनहंस बरमाणा पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। प्रारंभिक शिक्षा डिफेंस क्षेत्र में पिता के साथ रहकर हुई। इसके बाद दसवीं और 12वीं की पढ़ाई डीएवी स्कूल बिलासपुर से की। सुंदरनगर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू की और प्रतिदिन नौ-नौ घंटे तक कठिन परिश्रम किया। बड़ी बहन पूर्णिमा मनहंस बिलासपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई प्रशांत मनहंस उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें