फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के दरवाजे तोड़ चोरी किए 11 हजार के स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में स्थित राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला रौड़ा में चोर दरवाजे तोड़ कर स्पीकर चुरा ले गए। स्पीकर की कीमत 11 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्कूल में सीएचटी के पद पर तैनात शशी वाला ने बताया है कि गत दिवस जब वह एक अन्य अध्यापिका के साथ स्कूल पहुंची तो देखा कि स्कूल के ऑफिस व स्टाफ रूम का दरवाजे खुले हुए थे।
जब उन्होंने चोरी हुए सामान को ज्ञात करने के लिए सभी सामान व कागजातों को चेक किया तो ऑफिस में रखे नए सील बंद स्पीकर चोरी पाए गए जिनकी कीमत स्टॉक रजिस्टर के मुताबिक 11 हजार रुपये है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें