फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में मौसम ने फिर बदली करवट

विज्ञापन
विज्ञापन
- आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी भी हुई
विज्ञापन


- तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में एक दिन की धूप के बाद शनिवार सुबह मौसम ने फिर करवट बदल ली। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार को तेज धूप खिली थी।
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में परिवर्तन होने के कारण शनिवार सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। साथ ही रेहड़ी फड़ी वालों को भी छाता लेकर दुकानदारी करनी पड़ी। वहीं, यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी मानी जा रही है। किसानों को पशुओं के लिए सता रही चारे की चिंता भी कम हुई है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी दो दिन बारिश होने की संभावना है। ऐसे में ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें