फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति ने हॉर्टी- टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Wed, 01 Jul 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नेरी महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद नौणी विवि 
विज्ञापन
नेरी महाविद्यालय का किया कुलपति ने दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस बवेजा ने औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हॉर्टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने और किसान-केंद्रित अनुसंधान की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। कुलपति ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की समीक्षा भी की।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता रमेश कुमार भारद्वाज ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के साथ कुलपति का स्वागत किया। अधिष्ठाता ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान उपलब्धियों, आधारभूत संरचना तथा भावी विकास योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रो. बवेजा ने औद्यानिकी, वानिकी, कृषि तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न नई चुनौतियों का प्रभावी समाधान करने के लिए अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर संस्थान के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। अपने दौरे के दौरान प्रो. बवेजा ने महाविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों, प्रयोगशालाओं और प्रायोगिक फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने खग्गल स्थित वानिकी अनुसंधान केंद्र, बायोचार इकाई व निर्माणाधीन कार्यरत महिला छात्रावास का भी दौरा किया।
विज्ञापन

प्रो. बवेजा ने औद्यानिकी, पारिस्थितिकी पर्यटन, उद्यमिता और अनुभवात्मक शिक्षण के समन्वय से हॉर्टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से आय के स्रोतों में विविधता आएगी। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। क्षेत्र की समृद्ध बागवानी विरासत को भी व्यापक पहचान मिलेगी। यह किसानों और समाज को अधिकतम लाभ पहुंचाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

कुलपति ने आवश्यकता-आधारित, बहुविषयक, नवाचार-आधारित तथा किसान-केंद्रित अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऐसे व्यावहारिक एवं टिकाऊ प्रौद्योगिकीय समाधानों के विकास पर विशेष जोर दिया। प्रो. बवेजा ने अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग मजबूत करने को कहा। उन्होंने बाह्य वित्तपोषित अनुसंधान परियोजनाओं को आकर्षित करने पर भी ध्यान देने को कहा। प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का किसानों के खेतों तक प्रभावी हस्तांतरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें