फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर खुशी के मौके पर पौधे लगाने की परंपरा की जाए शुरू : नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेएनवी कोठीपुरा में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से हुई। एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों ने सामान्य विषयों को कवर करने वाली इनडोर कक्षाएं संचालित कीं।
विज्ञापन

इन सत्रों ने कैडेटों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की अच्छी समझ प्रदान की। इससे उनको समग्र शिक्षा और विकास में योगदान मिला। इसके अलावा बिलासपुर रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर नरेंद्र सिंह की ओर से एक इंटरैक्टिव कैप्सूल का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कैडेट्स को अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, धरती को बचाने और पेड़ों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ को बड़ा होने में 5 से 7 साल का समय लग जाता है। हमारे आसपास पेड़ों की कटाई अत्यधिक हो रही है, उसी का परिणाम है कि आज वातावरण काफी गर्म और दूषित हो गया। उन्होंने कहा कि हमें हर खुशी के मौके पर पौधे लगाने की परंपरा चलानी होगी। साथ ही पौधों की देखभाल भी करनी होगी। तभी पौधे लगाने का फायदा है। पेड़-पौधे मौसम को संतुलित करते हैं। इस मौके पर भारत भूषण, अनिल शर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, गोपाल चंद्र महापात्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें