- राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला औहर में खेलकूद स्पर्धा का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला औहर में शिक्षा खंड घुमारवीं-2 की उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। खेलों का समापन सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ किया। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन, नशों से दूर रहने और जीवन में मेहनत करने का संदेश दिया। खंड प्रधान नरेश राणा ने बताया कि छात्र वर्ग के कबड्डी मैच में भगेड़ विजेता और उपखंड ग्वालमुथानी उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में गेहड़वीं विजेता और उपखंड घुमारवीं उपविजेता रहा। खो-खो में छात्र और छात्रा वर्ग में घुमारवीं विजेता और उपखंड गेहड़वी, ग्वालमुथानी उपविजेता रहा। वॉलीबाल में गेहड़वीं विजेता और उपखंड तल्याणा उपविजेता रहा। छात्र वर्ग के बैडमिंटन में गेहड़वीं विजेता और उपखंड घुमारवीं उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में तल्याणा विजेता और उपखंड ऋषिकेश उपविजेता रहे। छात्र वर्ग के चेस मैच में गेहड़वीं विजेता और उपखंड भगेड़ उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग में गेहड़वीं विजेता और उपखंड ग्वालमुथानी उपविजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाषण में दक्ष चंदेल ने पहले और सहर्षा दूसरे स्थान पर रहे। एकल गान में पूजा ने पहला, भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान और लोकनृत्य में घुमारवीं ने पहला और गेहड़वीं ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में भगेड़ उपखंड के दक्ष चंदेल और कोमल पहले स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट छात्र वर्ग में उपखंड घुमारवीं के सुमित और छात्रा वर्ग में भगेड़ उपखंड की प्रियंका रहीं। इस साल का सर्वश्रेष्ठ उपखंड का खिताब घुमारवीं ने प्राप्त किया। घुमारवीं-2 की खंड शिक्षा अधिकारी निर्मला शर्मा ने स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य, स्थानीय पंचायत प्रधान और स्थानीय जनता का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के काउंसलर बांके बिहारी चंदेल, स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्य नीलम वर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बाबू लाल भारद्वाज, खंड महासचिव रफी मोहम्मद, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, खंड उपाध्यक्ष नंद पाल सिंह, उपप्रधान आशा लाल, स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेमलता ठाकुर, धर्म सिंह, सुनीता गौतम, कुसुमलता, कश्मीरा, विजय कुमार और अन्य उपस्थित रहे।