स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित नेशनल मैनेजमेंट डे पर उपस्थित बीबीए विभाग के व
-घुमारवीं कॉलेज में बीबीए विभाग ने मनाया नेशनल मैनेजमेंट डे
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीबीए विभाग ने शुक्रवार को नेशनल मैनेजमेंट डे मनाया। इस उपलक्ष्य पर प्रश्नोत्तरी, त्वरित सृजन और ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता कराई गई।
इन विभिन्न गतिविधियों में लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रुप डिस्कशन स्पर्धा में प्रियांशु, सचिन, शगुन और कुश की टीम पहले स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रुचिका, मीनाक्षी और साहिल की टीम पहले स्थान पर रही। त्वरित सृजन स्पर्धा में अक्षय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि दूसरों से काम करवाने की कला प्रबंधन है। प्रबंधन के विद्यार्थियों को इस कला, कौशल के बारे में सही प्रशिक्षण ग्रहण करना चाहिए। महाविद्यालय एचईआईएस के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने भी बच्चों को प्रबंधन और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह की और भी गतिविधियां कॉलेज में आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर विभाग के समन्वयक प्रो. अनिल जमवाल, प्रो. रजनी ठाकुर, डॉ. रवि कुमार, प्रो. भारती आदि उपस्थित रहे।