फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोष्ठी में अनामिका, नितिन, तनीषा, जितेंद्र की टीम रही प्रथम

Mon, 24 Feb 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में सॉफ्ट स्किल्स पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में लिटरेरी क्लब और अंग्रेजी विभाग के संयोजन में सॉफ्ट स्किल्स पर एक गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पीएस कटवाल ने की।
विज्ञापन

इस गोष्ठी में तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सात टीमों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने एडेप्टेबिलिटी, टाइम मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, टीमवर्क, इंटरव्यू स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस और प्रॉब्लम सॉल्विंग विषयों पर छात्रों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। गोष्ठी में अनामिका, नितिन, तनीषा, जितेंद्र की टीम ने पहला, मीनाक्षी, अंशिका, आरजू राणा की टीम ने दूसरा और मुस्कान, शुभांगी, कंचन, दिया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. पी एस कटवाल ने विद्यार्थियों को आज के बदलते हुए वैश्विक परिवेश में सॉफ्ट स्किल की महत्ता से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट स्किल्स का महत्व आज के समय में बहुत अधिक है, क्योंकि यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते हैं। उन्होंने लिटरेरी क्लब व अंग्रेजी विभाग के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट पर भी बल दिया जा रहा है। ताकि सशक्त नागरिकों के साथ-साथ एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। गोष्ठी में प्रो. अपर्णा शर्मा, डॉ. राहुल और प्रो. अनुप्रिया ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर लिटरेरी क्लब की समन्वयक डॉ. नम्रता पठानिया, सदस्य डॉ. हेमा ठाकुर, डॉ. अजीत, अंग्रेजी विभाग से प्रो. शालिनी, कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रो. अश्विनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें