फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता में जामली, कल्लर स्कूल की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
छड़ोल स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय गणित एवं स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर - फोटो : 1
विज्ञापन
छड़ोल स्कूल में खंड स्तरीय गणित एवं स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


दस स्कूलों के पांचवीं व आठवीं कक्षा के 26 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से स्वारघाट ब्लॉक की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल में खंड स्तरीय गणित एवं स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खंड के दस स्कूलों से पांचवीं और आठवीं कक्षा के 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय दक्षता, भाषाई कौशल, तार्किक चिंतन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक (कक्षा 5वीं) और एलिमेंट्री वर्ग (कक्षा 8वीं) में किया गया। स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता के एलिमेंट्री वर्ग में जामली स्कूल की हिमा देवी, आकांक्षा पहले, मैथी स्कूल के अर्णव, शाहिद दूसरे और छड़ोल स्कूल के आर्यन, ऋद्धि तीसरे स्थान पर रहे। स्पेल विजार्ड प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कल्लर स्कूल की राध्या, वंश पहले, मैथी स्कूल के नैतिक, शानवी दूसरे और डढोग स्कूल की शिवांगी, दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। गणित विजार्ड प्रतियोगिता के एलिमेंट्री वर्ग में बड्डू डढोग स्कूल की यशिका, विशाल पहले, मैथी स्कूल की कुसुम, मयंक दूसरे और जामली स्कूल के युगेन, आरती तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र देकर उनके उत्साह एवं प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन की टीम का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, अकादमिक मेंटर्स सैमुअल मैसी, संतोष कुमार, अंकित प्रजापति, शिक्षकगण, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें