फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो दिन पहले की गई टारिंग उखड़ना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- मनण मोरथल सड़क पर टारिंग में गुणवत्ता से खिलवाड़
विज्ञापन

-लोगों ने उच्च अधिकारियों से उठाई जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत मनण मोरथल संपर्क सड़क पर दो दिन पहले की गई टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से टारिंग का काम कराया है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा इन दिनों विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को सुधारने का काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में मनण मोरथल सड़क पर भी दो दिन पहले टारिंग का कार्य किया गया है। काम की गुणवत्ता सही न होने के चलते दो दिनों के भीतर ही अब यह टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। इस कारण विभागीय मानक भी सवालों के घेरे में खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले बनी सड़क विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के कारण उखड़ना शुरू हो गई है। ठेकेदार द्वारा सफाई और गुणवत्ता का ध्यान न रखते हुए मिट्टी पर ही टारिंग का कार्य कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से यह कार्य किया गया है वह पहली ही बरसात में टारिंग उखड़ जाएगी। जानकारी के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का मनण से मोरथल सड़क का कार्य पिछले वर्ष ठेकेदार को आवंटित किया गया था। उस समय 800 मीटर टारिंग की गई है और बाद में कार्य को बंद कर दिया गया। हाल ही में ठेकेदार द्वारा 300 मीटर सड़क को पक्का किया गया जो मात्र दो दिन में ही उखड़ना शुरू हो गई। लोगों ने यह भी बताया कि सड़क को पक्का करने की जहां अधिक आवश्यकता थी, उस स्थान को छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने विभागीय उच्च अधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
सड़क का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि सड़क का कार्य ठीक नहीं हुआ होगा तो ठेकेदार से ही दुरुस्त करवाया जाएगा।

- कृष्णकांत चौहान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें