फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कथा में सुनाया सीताराम विवाह का प्रसंग

विज्ञापन
बैहना जट्टां में चल श्री राम कथा में उपस्थित भक्तजन। संवाद
विज्ञापन
-बैहना जट्टा के प्राचीन हनुमान मंदिर में कथा जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बैहना जट्टा के प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रही राम कथा के पांचवें दिन पंडित उपेंद्र शर्मा ने लोगों को भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की कथा सुनाई।
विज्ञापन

पंडित उपेंद्र शर्मा ने बताया कि राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के लिए स्वयंवर की घोषणा की थी। राजा जनक ने कहा था कि जो भी इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी से ही मैं सीता का विवाह करूंगा। स्वयंवर के लिए दूर-दूर के देशों के राजकुमार आए हुए थे। सभी राजकुमारों ने शिव धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे हिला तक न सके। भगवान राम ने शिव के धनुष को आसानी से उठा लिया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ा दी। उसके बाद धनुष टूट गया। जैसे ही भगवान श्री राम ने धनुष को तोड़ा तो सभी राजा चकित हो गए कि यह कैसे हआ। विवाह के समय भगवान श्री राम की आयु 13 साल और माता सीता की आयु 6 साल बताई जाती है। राम विवाह को विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान राम और सीता का विवाह का एक महत्वपूर्ण पर्व है। राम और सीता के विवाह को आकाश में जितने भी देवी देवता देख रहे थे उन्होंने उन पर फूलों की बारिश की। पंडित उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जहां पर कथा की जा रही है वहां पर पहुंचना भी मुश्किल है लेकिन दो दिन से एक नंदी बैल कथा के समय वहां पर पहुंच जाता है। यह भगवान की ही लीला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें