फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाया नशामुक्ति और नागरिक जिम्मेदारी का पाठ

विज्ञापन
कोठीपुरा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक। स्रोत: पुलिस विभा
विज्ञापन
कोठीपुरा स्कूल में जागरूकता सत्र, बोले- युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठीपुरा में वीरवार को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नशे के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियानों से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई, कॅरिअर और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। युवा देश और समाज की ताकत हैं। अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाकर वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नागरिक बोध का महत्व समझाते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए स्वच्छता, यातायात नियमों और कानून का पालन करना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। एसपी ने कहा कि जीवन में केवल सफल होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अच्छा इंसान बनना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से दूसरों के प्रति दयालु, सहयोगी और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें