फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 28 वर्ष पहले शुरू हुई सीवरेज व्यवस्था आज तक नहीं पहुंची हर घर

Fri, 24 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के कल्याणा वार्ड में कच्ची सड़क। संवाद
विज्ञापन
वार्ड परिक्रमा
विज्ञापन

कल्याणा वार्ड में आज भी सड़कें कच्ची, फुटपाथ का भी नहीं हुआ निर्माण
बारिश से सीवरेज लाइन में भरता है पानी, लोग होते हैं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत वार्ड परिक्रमा के दौरान वार्ड नंबर-4 कल्याणा वार्ड की स्थिति ने विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। करीब 28 वर्ष पहले शुरू की गई सीवरेज व्यवस्था आज भी वार्ड के हर घर तक नहीं पहुंच पाई है। कई परिवार अब भी इस मूलभूत सुविधा से वंचित हैं, जिससे लोगों में रोष देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां-जहां सीवरेज लाइन डाली गई है, वहां भी तकनीकी खामियां भारी पड़ रही हैं। पाइपों का लेवल सही न होने के कारण बारिश के दिनों में सीवरेज लाइन पानी से भर जाती है और गंदा पानी उल्टा घरों के शौचालयों में पहुंच जाता है। इससे न केवल असुविधा होती है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं। वार्ड में सड़कों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। कई जगह आज भी कच्ची सड़कें हैं। जिस स्थान पर हर वर्ष बड़ा राष्ट्रीय स्तर का दंगल आयोजित होता है, वहां की सड़क वर्षों से टूटी पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं की गई। दकड़ी चौक से झूंगी गांव तक स्टेट हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण न होना भी बड़ी समस्या बन चुका है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मजबूरी में सड़क के बीच चलना पड़ता है, जिससे कई हादसे हो चुके हैं और कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। संतोषी माता मंदिर से आईपीएच कॉलोनी तक बने नाले को भी आज तक सही तरीके से चैनलाइज नहीं किया गया है। बरसात में पानी सड़क और घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा वार्ड में पार्किंग, खेल मैदान और पार्क जैसी सुविधाओं का भी पूरी तरह अभाव है, जिससे बच्चों और युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इनसेट

वार्ड में सीवरेज व्यवस्था वर्षों से अधूरी है और जहां बनी है, वहां भी सही तरीके से काम नहीं कर रही। बारिश में गंदा पानी घरों में घुस जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


देशराज शामा, स्थानीय निवासी

इनसेट

फुटपाथ न होने से हर दिन जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। वार्ड में ना पार्क है, ना खेल मैदान और ना ही पार्किंग। ऐसे में विकास के दावे खोखले नजर आते हैं।

विशाल कैला, स्थानीय निवासी

घुमारवीं के कल्याणा वार्ड में कच्ची सड़क। संवाद

घुमारवीं के कल्याणा वार्ड में कच्ची सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें