फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गैस सिलिंडर डिलीवरी के दौरान ही होगी ई-केवाईसी, एजेंसियों को निर्देश

Fri, 24 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सुचारू रूप से चल रही गैस आपूर्ति
विज्ञापन

14 गैस एजेंसियों में 3287 घरेलू सिलेंडर मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत एजेंसियों को कहा गया है कि जब भी वे गैस रिफिल वितरण के लिए फोकल प्वाइंट पर जाएं, तो मौके पर ही उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अलग से कहीं जाने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र पठानिया ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलिंडर की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में जिले की 14 गैस एजेंसियों में कुल 3287 घरेलू सिलिंडर मौजूद हैं, जो दैनिक खपत के हिसाब से पर्याप्त माने जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हुई है, उनके गैस कनेक्शन को फिलहाल ब्लॉक नहीं किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी जब भी डिलीवरी के लिए आएं, तो अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी करवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें