फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अनिल मान, इशांत भारद्वाज के नाम रही दशहरा मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Wed, 16 Oct 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शाहतलाई में आयोजित मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती बच्ची। संवाद
विज्ञापन
-बांसुरी वादक सिद्धार्थ बाबा की धुन ने लोगों का किया मनोरंजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में दशहरा मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक अनिल मान, पहाड़ी गायक इशांत भारद्वाज के नाम रही। बांसुरी वादक सिद्धार्थ बाबा ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस संध्या पर महंत चमन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सनातन सेवा समिति ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

अनिल मान ने पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक गुरदास मान के पंजाबी गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इश्क दा गिद्दा सहित कई गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं स्टार नाइट के मुख्य कलाकार हिमाचल प्रदेश के गायक इशांत भारद्वाज के आते ही दर्शकों ने थिरकना शुरू कर दिया। इशांत भारद्वाज के धौलागिरी पर्वत पे बाबा जी दा डेरा, चली कुडमे बिंद्रा वना री गुजरिये गाने ने धूम मचा दी। इस मौके पर हिमाचली कलाकारों में कुसुम लता, लछलिया राम, आंचल धीमान, सौरभ,बीना देवी,रीना भारद्वाज, कंगना ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियां दी। महंत चमन ने सनातन सेवा समिति शाहतलाई को दशहरा मेला आयोजित करने के लिए बधाई दी। कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से सनातन धर्म का प्रचार व प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म के खिलाफ देश में कई प्रकार की ताकतें षड्यंत्र रचकर सनातन धर्म के विरोध में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आयोजनों से सनातन धर्म को मजबूती मिलेगी।

शाहतलाई में आयोजित मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती बच्ची। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें