फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मरम्मत के अभाव में खंडहर बन रहा स्कूल का आवासीय भवन

Thu, 10 Jul 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बदहाली का शिकार हो रहा झंडूता स्कूल का आवासीय भवन। संवाद
विज्ञापन
झंडूता स्कूल में लाखों रुपये का भवन बदहाली का शिकार
विज्ञापन

प्रशासन कर चुका है निरीक्षण, अभी तक नहीं उठाया कोई कदम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड झंडूता की शहीद अश्विनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का आवासीय भवन खंडहर बनता जा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बना यह दो मंजिला भवन बदहाली का शिकार हो रहा है।
इस दो मंजिला भवन में चार सेट में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद इस भवन का उपयोग नहीं हो रहा। स्कूल प्रशासन की अनदेखी के कारण यह सरकारी संपत्ति बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के नाम स्कूल के पास इस भवन के आसपास करीब 4.19 बीघा जमीन भी है, लेकिन इसकी भी कोई सुध नहीं ली जा रही। भवन का भूतल अब बेसहारा पशुओं और नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। पुरानी शैली में बनी इस इमारत को असुरक्षित घोषित करने के लिए स्कूल प्रशासन ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय को पत्र लिखा था और इसके बाद इस संपत्ति को प्रशासन द्वारा देखा गया था और इसकी मरम्मत करने पर विचार बना था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भवन और जमीन का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी संपत्ति की बर्बादी को रोका जा सके। स्कूल प्रधानाचार्य पवन संख्यान ने बताया कि प्रशासन ने हाल ही में भवन का निरीक्षण किया था और जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें