फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस के योगदान को नहीं भूल सकता : कौंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्लर में आओ चले गांव की ओर अभियान के तहत बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की कल्लर पंचायत के कल्लर गांव में जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के आओ चले गांव की ओर अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों के साथ संगठन को मजबूत बनाने और अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नेता रमेश चंद कौंडल ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को समानता और अधिकार संविधान लागू होने के बाद मिले। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में बने संविधान और कांग्रेस सरकारों के निर्णयों से दलित समाज को सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुए।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने राजनीतिक नुकसान की परवाह किए बिना दलित समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। कौंडल ने कहा कि संविधान निर्माण के समय आरक्षण का विरोध करने वाले दल आज बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के नाम का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के योगदान को याद रखते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कबीर सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं झंडूता ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भाग सिंह, भूरी सिंह कटवाल, लाल चंद कौशल, पूर्व प्रधान लज्जा देवी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रतन लाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें