फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विजय दिवस पर शहीद स्मारक वीरों के बलिदान को किया याद

Thu, 24 Sep 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विजय दिवस पर चंगर शहीद स्मारक बिलासपुर में वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते उपायुक्त। स्रोत: डीप
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा, सैनिकों के त्याग और शौर्य से युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा
विज्ञापन

1965 के वीरों को पूर्व सैनिकों को किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चंगर स्थित शहीद स्मारक में बुधवार को 1965 के भारत-पाक युद्ध के 61वें विजय दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि 1965 के युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। डोगराई की ऐतिहासिक लड़ाई में 3 जाट बटालियन के सैनिकों ने शौर्य का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि सैनिकों का यह साहस और बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि विजय दिवस हमें देश की रक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर का भी सेना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से सैनिकों के अनुशासन, समर्पण, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरनाथ धीमन, अध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार, कैप्टन धनीराम, कैप्टन सोहन सिंह समेत पूर्व सैनिक, वीर नारियों और शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें